फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चक्काफेंक में फिजा खानम और खो-खो में डायट की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डायट की टीम का दबदबा रहा। खो-खो में डायट की टीम ने बाजी मारी। वहीं चक्काफेंक में फिजा खानम ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में समस्त डीएलएड प्रशिक्षु और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डायट में हुई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने किया। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने पिरामिड बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
माध्यमिक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में कुलदीप कुमार ने प्रथम और शिवम मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज पुरुष वर्ग में डायट के अनुज सक्सेना ने प्रथम, शफी डिग्री कॉलेज के देवांश ने द्वितीय व आदेश कॉलेज के अखिलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में डायट की प्रीति गंगवार प्रथम, आदेश कॉलेज की झलक द्वितीय और शफी डिग्री कॉलेज की मंजिल रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में फिजा खानम ने पहला, अंजली मिश्रा ने दूसरा व साक्षी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डीएलएड के पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में डायट की टीम पहले स्थान पर रही। आदेश कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीएलएड की महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में डायट की टीम ने बाजी मारी। निशा कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में डायट के मोहक मिश्रा ने पहला, स्प्रिंगडेल के अनिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीएलएड की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डायट की टीम ने पहला और आदेश कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य एमपी सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए। प्रतियोगिताएं डॉ. सुनीता बिष्ट के निर्देशन में हुई। संचालन प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने किया। व्यवस्था में डायट प्रवक्ता नीलेश नाथ, पुलकित शर्मा, आशा सुमन, स्मिता लोधी, मंजू लता, अमित कुमार, स्वदेश गंगवार, अमित शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें