फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीसी रोड निर्माण में प्रधान व सचिव ने किया घपला, जांच में हुआ खुलासा

Tue, 15 Jul 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सीसी रोड निर्माण में प्रधान ने सचिव के साथ मिलकर लाखों रुपये का गबन कर लिया। शिकायत के बाद गठित टीम की जांच में घपले का खुलासा हुआ है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। इसके बाद डीएम की ओर से प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव महुआ गुंदे निवासी ऋषभ पांडे ने शपथ पत्र के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप लगाया कि प्रधान रामपाल ने सचिव व जेई की मदद से गांव में कराए गए सीसी रोड निर्माण कार्य में धनराशि का दुरुपयोग किया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले में दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई। जांच में पाया कि सीसी रोड निर्माण व नाली निर्माण के नाम पर तीनों लोगों ने जमकर गोलमाल किया। जांच टीम ने 1.37,597 रुपये का प्रथम दृ़ष्टया गबन पाया। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में आदेश दिए हैं कि वह 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष साक्ष्यों के साथ दें। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि डीएम की ओर से प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें