फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में बार बार गुल होती रही बिजली, उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे उपभोक्ता

Mon, 27 Jul 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार की रात शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। उमस भरी गर्मी के बीच बार बार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं में बेचैनी रही। सोमवार को सुबह भी कई मोहल्लों, कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

नकटादाना उप केंद्र के निरंजन कुंज फीडर से जुड़े सुरभि कॉलोनी, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, स्टेडियम रोड आदि की बिजली रविवार को देर शाम अचानक गुल हो गई। बाद में पता चला कि कहीं पर लाइन फाॅल्ट हुआ है। घंटों बाद फाॅल्ट ठीक हुआ, तब आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन इसके बाद बार-बार बिजली गुल होने लगी। यही स्थिति रामलीला रोड उपकेंद्र से जुड़े बल्लभनगर, छतरी चौराहा, नई बस्ती, सुनगढ़ी, काला मंदिर, लेखराज चौराहा, होली चौराहा, स्टेशन रोड, नखासा मोहल्ले की बिजली भी कई बार गुल हुई।
इसके अलावा चौक बाजार, छोटी मार्केट, साहूकारा, जोशी टोला, मोहल्ला खकरा, डालचंद, सराय खाम, शेर मोहम्मद, लाल रोड पर आधी रात के बाद तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इस बीच रात करीब 11 बजे निरंजन कुंज फीडर से जुड़े इलाकों में फिर बिजली ठप हो गई। सोमवार को सुबह नई बस्ती, सुनगढ़ी, बल्लभ नगर, मोहल्ला थान सिंह आदि की बिजली आपूर्ति फिर ठप हो गई। बिजली के अभाव में घरों पर पानी की मोटर नहीं चल सकीं। इससे लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि बारिश के चलते कुछ इलाकों में समस्या हुई है। कर्मचारियों को भेजकर जो दिक्कत थी उसे दूर करवा दिया गया है। आपूर्ति सुचारु तरीके से चल रही है।
विज्ञापन


विकास भवन की गुल रही बिजली, सीडीओ की नाराजगी पर हुई चालू
सोमवार को विकास भवन में सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली गुल रही। इस दौरान यहां पर अधिकारियों की बैठक व वीसी भी चल रही थी। बिजली न रहने से बैठक में दिक्कत हुई। इस पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्या दूर करने के लिए कहा। इसके बाद करीब दोपहर डेढ़ बजे यहां बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें