पूरनपुर। नगर सहित पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुधवार रात और बृहस्पतिवार दिन में भी लड़खड़ाई रही। बुधवार रात को नौ बजे फीडर नंबर तीन में रामलीला गेट के समीप रखे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से बिजली आधा घंटे ठप रही। रात 10:15 बजे रोस्टिंग को लेकर एक घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। रात 12:45 बजे फिर एक घंटे की रोस्टिंग में नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे फीडर नंबर चार में तिरंगा चौराहा के पास बंच केबल ठीक कराने को पौन घंटा बिजली आपूर्ति बंद की गई। दोपहर 12 बजे फीडर नंबर तीन में फाल्ट से करीब आधा घंटे आपूर्ति ठप रही। दोपहर ढाई बजे फीडर चार में फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप रही। पौने चार बजे फीडर नंबर तीन में मोबाइल टॉवर के समीप फाॅल्ट से फीडर तीन की आपूर्ति ठप रही। सवा चार बजे फिर फीडर नंबर चार में तिरंगा चौराहा के समीप तार जोड़ने को लेकर आधा घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। पौने छह बजे फीडर नंबर तीन में एपी इंटर कॉलेज के पास फाॅल्ट होने से पौन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। संवाद