फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ घंटे में बिजली आपूर्ति ठप, 45 हजार उपभोक्ता प्रभावित

विज्ञापन
खेत में पड़ा 11 केवीए का बिजली का खंभा। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। आंधी बारिश में मझोला क्षेत्र के मंगतपुर में 33 केवीए लाइन का खंभा गिरने से वहां की बिजली गुल हो गई। इससे 45 हजार उपभोक्ताओं को आठ घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर में छुटपुट फॉल्ट से यहां के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर सुबह से ही मौसम खराब रहा। ऐसे में सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। ऐसे में मझोला क्षेत्र के मंगतपुर गांव के एक खेत में लगा 33 केवीए का खंभा गिर गया। इससे इससे जुड़ने वाले न्यूरिया, भिखारीपुर, मझोला, ऊदरा चार सब स्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे इन सब स्टेशन से जुड़े करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को आठ घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
शहर में सुबह से ही न्यूटल, फेस आदि कटने से अलग-अलग इलाकों में लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। घंटों आपूर्ति न मिलने से लोगों को खासी परेशानी हुई। विभागीय टीम की ओर से जिन इलाकों में आपूर्ति को सही किया जा रहा। उसके बाद वहां बिजली आपूर्ति मिलते ही लोड बढ़ने से कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, तुलाराम, काला मंदिर रोड, कोतवाली रोड, साहूकारा, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर सहित अन्य इलाकों के लोगों को ज्यादा ही परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि आंधी बारिश में 33 केवीए का खंभा गिर गया। इससे चार सब स्टेशनों से जुड़े लोग प्रभावित हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें