फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपकेंद्र में फाॅल्ट से जहानाबाद सहित 100 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में आए फाॅल्ट से कस्बे सहित लगभग 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 14 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपकेंद्र की मुख्य लाइन में रविवार की रात फाॅल्ट आ गया, जिससे उपकेंद्र से जुड़े कस्बे और आसपास के लगभग 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर लोग गर्मी में हाथ से पंखे झलते रहे। बिजली के अभाव में मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
सोमवार को सुबह के समय बिजली न होने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया। इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों का कामकाज भी ठप पड़ गया है। लोगो का कहना है हल्की सी बारिश या हवा चलने पर बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। डिजिटल जमाने में भी फाल्ट ढूंढने में 10-12 घंटे का समय लगता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 14 घंटे बीत जाने के बाद भी विभागीय कर्मचारी फाॅल्ट को दुरुस्त नहीं कर पाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बारिश से इंसुलेटर में फॉल्ट आ गया। सूचना के बाद टीम के द्वारा पेट्रोलिंग कराकर फॉल्ट को ठीक करा दिया गया। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित हुई।
- आशीष यादव, एक्सईएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें