फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ों की टहनियां गिरने से बाधित हुई कई इलाकों में बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पेड़ों की टहनियां गिरने से शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक कर वहां की सप्लाई को सुचारु किया। बारिश के चलते टीम को फॉल्ट ठीक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में रविवार-सोमवार की देर रात हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे कई स्थानों पर बिजली के तारों पर टहनियां गिरने से वहां की सप्लाई प्रभावित हो गई। सूचना के बाद टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन बारिश अधिक होने के चलते सप्लाई को सुचारु करने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। शहर के शरीफ खां चौरहो पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में स्पार्किंग होने के चलते आग लग गई। सूचना के बाद टीम ने वहां सप्लाई को बंद ठीक कराया गया। इसके अलावा शहर के मोहल्ल अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, रामबिहार, मधुवन, राजीव कॉलोनी, एकता नगर, बल्लभनगर, गोदावरी स्टेट, सुरभि कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन

एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में बारिश के चलते समस्या आई थी। सूचना के बाद टीम को भेजकर फॉल्ट को ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें