फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली फॉल्ट और कटौती ने उड़ाई उपभोक्ताओं की नींद

विज्ञापन
शहर के स्टैशन मार्ग पर बिजली आपूर्ति सही करते कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। भीषण गर्मी में भी फॉल्ट और कटौती की समस्या बरकरार है। शुक्रवार की रात जगह-जगह हुए फॉल्ट से घंटों आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों की नींद उड़ गई। इसके साथ ही शहर के दो स्थानों पर स्पार्किंग के साथ लगी आग से फॉल्ट की समस्याएं हुईं। शनिवार को दिन में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात शहर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में फॉल्ट हो जाने के कारण लाइट गुल हो गई। इसके अलावा छतरी चौराहा और गुरूद्वारा क्षेत्र में एक घंटे तक बिजली प्रभावित रही। छोटी मार्केट से लेकर इमली चौराहे तक एक फेस न आने के कारण 100 उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में आपूर्ति बहाल होने के कुछ समय बाद दोबारा फेस उड़ गए। रात लगभग 11 बजे नकटादाना विद्युत उपकेंद्र स्थित 33 केवीए लाइन ट्रिप हो गई। इससे 15 मोहल्लों में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा बिजली निगम के ग्रुप पर देखा गया। इसके अलावा बेनहर फीडर में भी एक फेस की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।
शहर के शेरो वाली मठिया, शरीफ खां चौराहा, मोहल्ला खुशीमल, मोहल्ला भूरे खां, हैदरी मस्जिद, ग्रीन सिटी कॉलोनी, सांईधाम कॉलोनी, मोहल्ला साहूकारा, डोरीलाल क्षेत्र में भी पूरी रात बिजली आंख मिचौली करती रही। शहर के चूने वाली गली में तारों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने आग बुझाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। शेरो वाली मठिया पर ट्रांसफार्मर की लीड जल गई। इससे आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे बाद सप्लाई को बहाल कर पाया। लोहा मंडी, बाजार, मोहल्ला फीलखाना, छोटा खुदागंज, रामस्वरूप पार्क, मोहल्ला कबीर खां समेत कई इलाकों में शुक्रवार रात से शुरू हुई कटौती शनिवार दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत आशीष यादव ने बताया कि गर्मी में लोकल फॉल्ट होने के कारण समस्या बढ़ रही है। बिजली निगम की अतिरिक्त टीमें फॉल्ट ठीक करने में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें