फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिन में कटौती, रात में भी उपभोक्ताओं को रुलाती रही बिजली

Wed, 11 Jun 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बदहाल बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं को रुला रही है। दिन में कटौती से परेशान उपभोक्ताओं को रात के समय भी राहत नहीं मिल रही। मंगलवार रात कई बार बिजली गुल हुई। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की नींद भी बिजली के साथ ही उड़ गई। बुधवार को भी पूरे दिन कटौती का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11:20 बजे मोहल्ला साहूकारा, अशोक कालोनी, एकतानगर आदि की बिजली गुल हो गई। दुर्गा प्रसाद के उपभोक्ता वोल्टेज की समस्या से जूझे। रामलीला फीडर से एक फेस न आने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। रात के समय ही कर्मचारियों ने एकतानगर की बिजली लाइन दुरुस्त की। बुधवार सुबह मोहल्ला शेर मोहम्मद में बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। फीलखाना के उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, भूरे खां, काशीराम आदि स्थानों के उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, रोष
घुंघचाई। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति न मिलने से लोगों में रोष है। घुंघचाई उपकेंद्र से जुडे गांवों में चार से पांच घंटे की रोजाना कटौती हो रही है। गांवों में शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। मंगलवार की रात्रि में बिजली कटौती से लोग परेशान दिखे। लोग छतों व खुले आसमान में टहलते नजर आए। बुधवार को दिन में कई बार कटौती हुई। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें