फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम चौराहे के फ्लाईओवर की सर्विस लेन में हो गए गड्ढे

Sat, 08 Jul 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
असम चौराहे पर एप्रोज रोड पर हुए गड्ढे।
विज्ञापन
पीलीभीत। असम चौराहे पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण में सुस्ती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्विस पूरी बन भी नहीं पाई है कि उसमें गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

असम चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कछुआ गति से हो रहा है। हाईवे के दोनों और वाहनों के आवागमन के लिए सर्विस लेन बनाई गई है। हालांकि अभी सर्विस लेन की सड़क पर काफी काम बाकी है। एक तरफ की ही सड़क पूरी बन सकी है। बारिश से इस सड़क की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और उनमें बारिश का पानी भरने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
गड्ढों में भरा पानी दुकानदारों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। वाहनों के गुजरने पर पानी पहियों से उछलकर दुकानों में आ जाता है। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं। पानी भरे गड्ढों का दूर से अंदाजा न होने पर दुपहिया वाहन अक्सर इनमें गिर जाते हैं। सर्विस लेन की जर्जर स्थिति के चलते यहां ट्रैफिक रेंगकर गुजरता है। इससे जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
विज्ञापन


सुहास रोड भी हो गई बदहाल
फोटो 9-
गजरौला। कस्बा से सुहास जाने वाली मुख्य सड़क करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ती है। इसी रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। पूरी सड़क पर गड्ढों के अलावा कुछ भी बाकी नहीं है। बारिश में सड़क के गड्ढे तालाब का रूप में ले चुके हैं। यहां से लोगों का निकलना भी दूभर हो रहा है। जोखिम भी बना रहता है। ग्रामीणों ने रोड बनवाने की मांग की है।

असम चौराहे पर एप्रोज रोड पर हुए गड्ढे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें