फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक वर्ष में 10.18 करोड़ की लागत से तैयार होगा बरातघर

Sat, 27 Dec 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में वॉटर वर्क्स परिसर में मैरिज हॉल निर्माण के लिए हो रही खोदाई । संवाद - फोटो : महोली में काव्य पाठ करता कवि।
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री वैश्विक योजना से शहर में बरातघर का निर्माण कराया जा रहा है। नगरपालिका के वाटर वर्क्स परिसर में दस करोड़ की लागत वाले इस दो मंजिला बरातघर में हॉल, कमरे, पंडाल और पार्किंग की व्यवस्था होगी। बरातघर में शहर के जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी हो सकेगी।
विज्ञापन

नावल्टी चौराहे के समीप स्थित वॉटर वर्क्स परिसर में बन रहा यह बरातघर शहरवासियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसमें सामाजिक, पारिवारिक और मांगलिक आयोजनों की सुविधा मिलेगी। मैरिज हॉल के निर्माण पर करीब 10.18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भवन के सुंदरीकरण के लिए आकर्षक लाइटिंग, सजावटी काम और आधुनिक सुविधाएं भी रहेंगी। बरात घर विशेष तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और निर्धन परिवारों के लिए लाभकारी होगा। यहां कम खर्च में विवाह समारोह संपन्न कराए जा सकेंगे।
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अवर अभियंता मनोज ने बताया कि भवन निर्माण शुरू हो चुका है। इसे एक वर्ष की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें