बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर पुतले के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता संवाद
बरखेड़ा। विश्व हिंदू परिषद की ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दौलतपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग से विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। ब्लॉक तिराहे पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि घटना को लेकर हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में जिला संगठन मंत्री ललित कुमार, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन मोहन, जिला गो रक्षा प्रमुख नंदकिशोर गंगवार, प्रखंड मंत्री सुखदेव वर्मा, हरीश पाल, कौशल गंगवार, शिवम भोजवाल, नीरज भोजवाल, विनोद, राजेश भोजवाल आदि शामिल रहे। संवाद