फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में उमड़े सैलानी, जंगल सफारी में दिखे तीन बाघ

Mon, 10 Nov 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रविवार को जंगल सफारी के दौरान विचरण करते तीन बाघ। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
माधोटांडा। छुट्टी के दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व सैलानियों से गुलजार रहा। जंगल सफारी का रोमांच चरम पर दिखा जब सैलानियों को एक साथ तीन बाघों के दीदार हुए। बराही, महोफ और मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटरों पर दिनभर रौनक बनी रही। जबकि पर्यटकों ने चूका बीच की प्राकृतिक सुंदरता का भी भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

छुट्टी के मौके पर रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सुबह से ही सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति और वन्यजीवों का नजारा देखने के लिए दूर-दराज से आए पर्यटक सफारी वाहनों में जंगल का रोमांच लेने पहुंचे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार दिनभर में करीब पांच सौ से अधिक सैलानी रिजर्व पहुंचे जिनमें स्थानीय लोगों के साथ ही बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर और हल्द्वानी जैसे शहरों से आए सैलानी शामिल थे। बराही, महोफ और मुस्तफाबाद के तीनों बुकिंग गेटों पर सुबह से ही पंजीकरण को लेकर भारी भीड़ देखी गई। सबसे ज्यादा उत्साह उस समय देखने को मिला जब जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक साथ तीन बाघों के दीदार हुए। इस नजारे को सैलानियों ने कैमरे में कैद किया।
रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि मौसम सुहावना रहने और छुट्टी का दिन होने के कारण सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम लगाई। सफारी के बाद सैलानी चूका बीच पहुंचे जहां उन्होंने शांत जलधारा और हरियाली से घिरे प्राकृतिक दृश्य का आनंद लिया। अफसरों का कहना है कि पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही सैलानियों की आमद लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें