फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10,632 वाहनों का किया चालान, 17 लाख से अधिक वसूला शुल्क

Sun, 30 Nov 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
यातायात माह के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते एएसपी विक्रम दहिया। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन में रविवार को यातायात माह के समापन कार्यक्रम में एसएन इंटर कॉलेज के छात्रों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यातायात कर्मियों को सम्मानित किया। पूरे माह में जागरूकता कार्य के साथ 10632 वाहनों का चालान किया गया और 17 लाख से अधिक का शुल्क वसूला। एएसपी विक्रम दहिया ने सभी के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम के दौरान एसएन इंटर कॉलेज के छात्रों ने यातायात जागरूकता पर विचार प्रस्तुत किए। साथ ही प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को सम्मान चिह्न दिए। यातायात माह के दौरान जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए गए। इसमें स्कूलों और कॉलेजों के अलावा नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठियां, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, क्विज समेत 10 अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसके अलावा ट्रक, ट्रैक्टर, ऑटो और अन्य वाहनों के चालकों को भी जागरूक किया। कार्यक्रम में एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सीओ ट्रैफिक विधि भूषण मौर्य व प्रभारी यातायात पुलिस राघवेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि यातायात माह में कुल 10,632 चालान किए और 17,09,000 रुपये शमन शुल्क वसूला। बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, नशे में ड्राइविंग, नाबालिग के वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, मोबाइल प्रयोग, काली फिल्म, प्रेशर हार्न और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की। पांच बुलेट मोटरसाइकिलें सीज भी की गईं। एएसपी ने बताया कि यातायात माह का उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें