फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नापजोख करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, नौ नामजद पर कार्रवाई

Sun, 30 Nov 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। ग्राम दयालपुर में एसडीएम न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने गई राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर उन्हें काम करने से रोकने का मामला सामने आया है। राजस्व निरीक्षक काशीराम ने इस संबंध में माधोटांडा थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार उपजिलाधिकारी के आदेश पर वादी कृष्ण कुमार पुत्र सुंदर लाल की भूमि की स्थलीय जांच और तूदाबंदी पूर्व सूचना के आधार पर 30 अक्तूबर 2025 को कर दी थी। भूमि के चारों ओर नियमानुसार पक्के तूदे भी लगवा दिए गए थे। हेमराज पुत्र खेमकरन की ओर से उसी भूमि पर बोई गई धान की फसल काटने से बार-बार इन्कार कर कब्जा छोड़ने में टालमटोल की जा रही थी। राजस्व और पुलिस टीम की ओर से कई बार चेतावनी देने के बावजूद हेमराज हर बार पांच दिन का समय मांगता रहा।
इस पर 28 नवंबर को जब राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में पुनः नापजोख और मेड़ डालने की कार्रवाई की जा रही थी।
आरोप है कि तभी हेमराज, पूरनलाल, बेला देवी, मायादेवी, शिवम, विजय कुमार, शांति देवी, श्रीपाल और कमल सहित कई लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और गोली मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इससे न्यायालय आदेश का अनुपालन रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें