फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कों की मरम्मत को मिली मंजूरी, 12 करोड़ की धनराशि जारी

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बरसात और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर लंबे इंतजार के बाद राहत भरी खबर आई है। शासन ने जिले के नौ प्रमुख मार्गों और पुलियों की मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पैरवी के बाद शासन स्तर से मंजूरी मिलने पर अब इन कार्यों की शुरुआत इसी माह से कराई जाएगी।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में आई बाढ़ से जिलेभर में कई जगह सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थीं। आवागमन प्रभावित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद शासन ने अब इन मरम्मत कार्यों को हरी झंडी दी है। जिन नौ कार्यों को मंजूरी मिली है, उनमें पूरनपुर-कलीनगर मार्ग के किमी 10 पर क्षतिग्रस्त कॉजवे, पूरनपुर-दियोरिया कलां से मटैना-घुंघचाई संपर्क मार्ग के किमी दो पर कटान स्थल सहित अन्य सड़कों पर आरसीसी वाक्स कल्वर्ट, पहुंच मार्ग और सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। मरम्मत पूरी होने के बाद इन मार्गों पर आवागमन सुचारू हो जाएगा। इसके अलावा गन्ना सड़कों और पुलों पर भी काम होगा। शासन ने इन नौ नए कार्यों के अलावा पूर्व से चल रहे पांच निर्माण कार्यों के लिए 39 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जारी की है। इसमें ईंटगांव-बमरौली मार्ग सहित कृषि विपणन और आरआईडीएफ के अंतर्गत आने वाले पुलों पर भी काम कराया जाएगा।
आमजन को मिल सकेगा लाभ
सड़कों और पुलों की खराब स्थिति को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार है कि उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। सभी कार्यों की शुरुआत इसी माह कराई जाएगी जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। - जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें