फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: - निरीक्षण में 85 छात्राएं मिलीं उपस्थित

Sat, 01 Nov 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पुनिया ने शनिवार को नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी अव्यवस्थाएं पाई गईं। एडीएम ने वार्डन से कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम को निरीक्षण में पता चला कि माह अप्रैल 2025 में छात्राओं की उपस्थिति नहीं लगी। स्कूल में 91 छात्राएं पंजीकृत हैं लेकिन 85 उपस्थित मिलीं। छह छात्राएं दीपावली के अवकाश के बाद से अनुपस्थित चल रही हैं। शिक्षिका श्रुति चंद्रा दो माह से मातृत्व अवकाश पर हैं। छात्राओं को शनिवार को मैन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया। छात्राओं ने एडीएम को बताया कि शनिवार को नमक से पूड़ियां खाई हैं। एडीएम ने तीनों कक्षाओं में जाकर छात्राओं से पाठ्यक्रमों से संबंधित सवाल पूछे। छात्राएं सभी सवालों के जवाब नहीं दे सकीं। अपर जिलाधिकारी ने शिक्षक की हैसियत बच्चों को काफी देर तक पढ़ाया। निरीक्षण के दौरान स्टाफ के लोग कुछ अभिलेख भी नहीं दिखा सके। कई अभिलेख अपूर्ण मिले।
स्कूल के भोजनालय में मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं मिलीं। उन्होंने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर नोट कराकर कहा कि जरूरत पड़ने पर वे उनसे किसी भी समय बात कर सकती हैं। अपर जिलाधिकारी ने वार्डन निर्मलेश गुप्ता और सभी शिक्षिकाओं से अव्यवस्थाएं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें