फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने को पूर्णागिरि एक्सप्रेस में डेढ़ घंटे पहले करा सकते हैं आरक्षण

विज्ञापन
फोटो फीचर... श्रद्धा पर भारी, कोरोना का खौफ: पूर्णागिरि मेला शुरू होने के बाद कभी इन दिनों श्रद्धाल? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली तक का सफर करने वालों को अब सीट रिजर्व कराने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। यात्री टिकट विंडों से ट्रेन आने के डेढ़ घंटे पहले तक सीट बुक करा सकते है। इसके लिए पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) विंडो सुबह 10:50 बजे तक खुली रहेगी। हालांकि दिल्ली से टनकपुर जाने के लिए एक दिन पहले ही टिकट बुक कराना होगा।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं को लौटते समय अब दिक्कत नहीं होगी। अभी तक पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए यात्री एक दिन पहले सीट की बुकिंग कराते थे। ऐसे में तत्काल में जाने वाले यात्रियों को यह ट्रेन को छोड़ने पड़ती थी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 11:25 टनकपुर से चलकर 12:30 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचेगी। जबकि पीआरएस विंडो सुबह आठ बजे खुल जाती है। ऐसे में यात्री इस ट्रेन से दिल्ली की तरफ जाने के लिए सुबह 10:50 बजे तक टिकट विंडों से सीट का आरक्षण करा सकते है। पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) विंडो से टिकट की बुकिंग आसानी से हो जाएगी। इसके बाद 10:55 बजे चार्ट निकलने के बाद यह विंडों बंद कर दी जाएगी। जबकि दिल्ली से ट्रेन सुबह 06:10 बजे टनकपुर के लिए रवाना होती है और पीआरएस विंडों आठ बजे खुलती है। इसी लिए टनकपुर रूट के यात्रियों के लिए इस ट्रेन से सफर करने के लिए एक दिन पहले सीट का आरक्षण कराना होगा।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि दिल्ली रूट के यात्री विंडों से सीट का आरक्षण सेम डे (उसी दिन) करा सकते है। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इसी सूचना भी टिकट विंडो के पास चस्पा कर दी गई है।

पीलीभीत जंक्शन पर आरक्षण टिकट संबंधित सूचना की गई चस्पा।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें