फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात ग्रामीण महिलाओं के नाम हुई तालाबों की रजिस्ट्री, अब करेंगी मछली पालन

Thu, 19 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभाग ने नई पहल की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत मरौरी और अमरिया ब्लॉक की सात महिलाओं के नाम तालाबों की रजिस्ट्री कराई गई है। तालाबों का स्वामित्व मिलने से अब महिलाएं मछली पालन समेत अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियां संचालित कर सकेंगी। इससे उन्हें गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मरौरी ब्लॉक की चंद्रकली और अमरिया ब्लॉक की उजमा, सरिता, सुमन, रीना, मिथलेश व नंदरानी को तालाबों का स्वामित्व दिलाया गया है। इनके नाम तालाबों की रजिस्ट्री होने से महिलाएं अब मछली पालन का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। इसके साथ ही तालाबों का उपयोग अन्य स्वरोजगार गतिविधियों के लिए भी कर पाएंगी।
इस पहल से महिलाओं को रोजगार के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे गांव में रहकर ही अपनी आजीविका के साधन विकसित कर सकेंगी। उपायुक्त वंदना ने बताया कि सात महिलाओं के नाम तालाबों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। इस पहल से महिलाओं को आजीविका का नया साधन मिलेगा और वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें