फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेशनल ओलंपियाड में 500 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 19 Nov 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
वल्लभनगर ​स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रतियोगिता की कसौटी पर ज्ञान परखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला तो विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड में बुधवार को जिले के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बच्चों ने एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

नेशनल ओलंपियाड के तहत जिले के स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, लकी चिल्ड्रन स्कूल आवास विकास, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल, गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल, लॉयस बाल विद्या मंदिर, साईं इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर्दश पब्लिक स्कूल, स्टेपअप पब्लिक स्कूल व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल, अवध पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक, लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनकी विषयगत समझ, ज्ञान और बौद्धिक क्षमता को परखना है। सभी स्कूलों में परीक्षा शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। अभिभावकों ने भी अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।

वल्लभनगर स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।- फोटो : सांकेतिक

वल्लभनगर स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।- फोटो : सांकेतिक

वल्लभनगर स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।- फोटो : सांकेतिक

वल्लभनगर स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें