फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, हिंदू महासभा ने उठाई कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
डीएम कार्यालय में अ​धिकारी को ज्ञापन देते हिन्दू महासभा के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
पीलीभीत। सपा के अस्थायी कार्यालय परिसर में बकरीद पर बकरों की बिना अनुमति कुर्बानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे सियासत गरमा गई। मामले में मंगलवार को हिंदू महासभा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। कहा कि जिस भवन में पशु को मारा गया। उसके पास मंदिर भी है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सपा की ओर से पार्टी के जिला महासचिव नफीस अंसारी के नकटाना स्थित केजीएन टू कॉलोनी के भवन में अस्थायी रूप से कार्यालय बनाया गया है। इस भवन में आठ माह पूर्व से बैठक समेत अन्य पार्टी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बकरीद पर अस्थायी कार्यालय में बकरों की कुर्बानी की गई। सोमवार को मामला सामने आने के बाद कोतवाली के सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह की ओर से संपत्ति के मालिक सपा के जिला महासचिव नफीस अंसारी के खिलाफ पशु क्रूरता की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इधर, मंगलवार को भवन में पशु को मारने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला और गरमा गया। इसके बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में इसका विरोध किया गया।
विज्ञापन

मांग रखी कि वायरल वीडियो की सत्यता, घटना का स्थान, समय और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित कार्यालय एक ऐसा सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर पहुंचते हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
-
धार्मिक संवेदनशीलता को दरकिनार करने का भी आरोप
हिंदू महासभा ने यह भी कहा कि कार्यालय के निकट मंदिर स्थित होने के कारण क्षेत्र की धार्मिक संवेदनशीलता और अधिक बढ़ जाती है। ज्ञापन में केवल वायरल वीडियो की जांच ही नहीं, बल्कि कार्यालय से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर पूर्व में लगाए गए विभिन्न आरोपों की भी जांच की मांग की गई है।

डीएम कार्यालय में अधिकारी को ज्ञापन देते हिन्दू महासभा के पदाधिकारी। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें