फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद चेयरमैन के पति ने भाजपा छोड़ थामा बसपा का दामन

विज्ञापन
भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए दुर्गाचरण का स्वागत करते बसपाई। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद के चेयरमैन के पति ने भाजपा का साथ छोड़ बसपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

जहानाबाद की नगर पंचायत की चेयरमैन के पति दुर्गाचरण गुप्ता उर्फ अन्ना ने बताया कि पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में ईमानदारी के साथ काम कर रहे थे। मगर सत्ताधारी दल के एक माननीय को उनका पार्टी में रहना बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इस पर माननीय के इशारे पर पुलिस ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। फर्जी मुकदमे लिखे जाने लगे। पत्नी, बेटी पर भी मुकदमा लिखवा दिया गया। पार्टी में रहते हुए कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है, तो ऐसी पार्टी में रहने से फायदा क्या है। बसपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि भाजपा छोड़कर आए चेयरमैन पति दुर्गाचरण गुप्ता को पार्टी की सदस्यता दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उनसे लखनऊ में होने वाले कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने को कहा गया है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद बसपा पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी बरेली मंडल नंदगोपाल गौतम, रामसनेही गौतम, प्रेम गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुर्गाचरण गुप्ता को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जा रहा था। उनकी पत्नी को पार्टी के टिकट पर ही चेयरमैन पद मिला है। वह भी पार्टी में सक्रियता के साथ काम कर रहे थे। पार्टी छोड़कर अन्य दल में क्यों चले गए, इसकी जानकारी नहीं है।- संजीव प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें