पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक के दो दर्जन ग्रामों में सभाएं की। इस दौरान लोगों की शिकायतों को भी सुना और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह एक सांसद की तरह नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य बनकर पीलीभीत के लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनका पीलीभीत के लोगों से दिल का रिश्ता है।
उन्होंने कहा कि जिले का चौमुखी विकास और घर-घर खुशहाली पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। सांसद वरुण गांधी ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। इससे पूर्व जनपद आगमन पर बरेली हाईवे के खमरिया पुल के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेश गंगवार, सांसद प्रतिनिधि डॉ. बांकेलाल गंगवार, सतीश गुप्ता, भद्रपाल गंगवार, सोनू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।