फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी फ्रेंडली एप से होगी स्तनपान की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मातृ-शिशु एवं बाल स्वास्थ्य को लेकर शासन गंभीर है। शिशु मृत्युदर में कमी लाए जाने के लिए स्तनपान को आवश्यक बताया गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने शिशु देखभाल एवं स्तनपान की निगरानी के लिए बेबी फ्रेंडली मोबाइल एप लांच किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने सभी जिले की सीएमओ को चिकित्सालय इकाइयों को बेबी फ्रेंडली बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मिशन निदेशक पंकज कुमार की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि स्तनपान व्यवहार को बढ़ावा देने और शिशु मृत्युदर कम करने के लिए बेबी फ्रेंडली एप लांच किया गया है। इसके माध्यम से जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान को बढ़ावा देना है। नर्स मेंटर डिलीवर सेंटर से रोजाना किसी भी एक बच्चे के स्तनपान का डाटा एप में फीड करेंगे। इससे यह पता चल पाएगा कि कितने बच्चों को पहले घंटे में स्तनपान कराया जा रहा है। डाटा का शासन को भेजी गई मासिक रिपोर्ट से मिलान किया जाएगा। एप का डाटा मासिक रिपोर्ट से न मिलने पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल एप में यह डाटा होगा फीड
एप में मंडल, जिला व क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर-नर्स मेंटर का नाम, विजिट की तारीख, समय, प्रसव का समय, प्रसव का प्रकार, बच्चे का वजन, म्युकस, नाल काटने का समय, प्रसूता के साथ कोई है या नहीं, मां की तरफ से स्तनपान की शुरुआत हुई या नहीं, बच्चे ने स्तनपान कब शुरू किया, स्टाफ नर्स और आशा द्वारा सहायता प्रदान की गई या नहीं समेत 18 बिंदुओं की जानकारी फीड की जाएगी।
विज्ञापन


कहते हैं आंकड़े
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 के अनुसार जनपद में एक घंटे के अंदर स्तनपान की दर 35.1 प्रतिशत ही है और छह माह तक स्तनपान की दर 52.2 प्रतिशत है। वहीं सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे (एसआरएस) 2016 के अनुसार शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 पर 41 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें