फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तहसील के आवासीय भवन निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Sun, 23 Nov 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया में तहसील भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। फोटो-संवाद
विज्ञापन
अमरिया। तहसील के आवासीय भवन निर्माण कार्य की शुरुआत शनिवार को गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर की।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास कार्यों में कभी भेदभाव नहीं करती। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोच समझकर निर्णय लें। विकास के लिए भाजपा का साथ दें। राज्यमंत्री ने वर्षों से लंबित पड़े तहसील मुख्यालय के नए भवन की आधारशिला रखी। अमरिया तहसील वर्ष 2016 में सपा शासनकाल के अंतिम वर्ष में अस्तित्व में आई थी। उस समय सिंचाई विभाग के जर्जर भवन में अस्थायी रूप से तहसील मुख्यालय स्थापित किया था। बरसात के मौसम में भवन जलमग्न हो जाता था, छतों से लगातार रिसाव होता है। नए भवन निर्माण से तहसील को स्थायी और सुदृढ़ ढांचा मिल जाएगा।
विज्ञापन

नए तहसील भवन का निर्माण लगभग नौ करोड़ 60 लाख 46 हजार रुपये से होगा। इसमें प्रथम किस्त एक करोड़ 61 लाख की जारी हो चुकी है। भवन का निर्माण दो वर्ष में पूरा किया जाएगा। कोर्ट रूम, परगना अधिकारी कक्ष, तहसीलदार कार्यालय, नायब तहसीलदार कार्यालय,कोर्ट रूम, राजस्व, लेखपाल, अभिलेखागार, मीटिंग हॉल, मुख्य भवन, लॉकअप, नायब नाजिर कक्ष, कांस्टेबल बैरक, कैंटीन,गैराज, साइकिल स्टैंड, जनरेटर रूम, शौचालय, बाउंड्री वॉल आदि का निर्माण किया जाएगा। पहले आवासीय भवन का निर्माण होगा। कार्यक्रम में एसडीएम मयंक गोस्वामी, कपिल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, चंद्रशेखर त्यागी, पलविंदर सिंह प्रिंस, चंद्र प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, मिनहाजुद्दीन खान, रमेश चंद्र, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें