पीलीभीत। गर्मी के मुकाबले ठंड में मरीज ऑपरेशन कराने में ज्यादा राहत महसूस करते हैं। जिला अस्पताल में अपनी पुरानी समस्या हर्निया, गॉलब्लैडर के ऑपरेशन को लेकर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नियमित चार-पांच मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। सर्जरी वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने से बैड कम पड़ गए हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए पांच दिन बाद की तारीख मिल रही है।
ठंड बढ़ते ही मरीज जिला अस्पताल में ऑपरेशनों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इन दिनों जिला अस्पताल में अपनी पुरानी समस्या हार्निया, गॉलब्लैडर के ऑपरेशन कराने मरीज पहुंच रहे हैं। सर्जरी विभाग में नियमित 200 मरीजों की ओपीडी में 10 मरीज ऑपरेशन के आ रहें है। इनमें हर्निया, गांठ, गॉलब्लैडर आदि की समस्या पाई जा रही है। जिला अस्पताल में सिर्फ तीन ही ऑपरेशन थियेटर होने के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक मरीज की समस्या पहचान के उसको चार से पांच दिन बाद की ऑपरेशन की तारीख मिल रही है। विभागाध्यक्ष सर्जरी डॉ. जगदंबा शरण ने बताया कि ऑपरेशन इन दिनों बढ़े हैं। नियमित दस ऑपरेशन किए जा रहे है जिसमें पांच मरीज हर्निया, गॉलब्लैडर के आ रहे हैं।
सर्जरी वार्ड में 84 बैड हो गए फुल
सर्जरी वार्ड में 84 बैड संचालित किए जा रहे है। इन दिनों वार्ड में सभी बैड फुल हो गए है। वार्ड में हर बैड पर मरीज के साथ तीन से चार तीमारदार होने से वार्डों में अव्यवस्थाएं फैल गई हैं। गंदगी भी बनी रहती है। सर्जरी विभाग की ओर से बैड खाली होने पर ही नए मरीज का ऑपरेशन किया जाता है।