फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्यकाल समाप्त होने से पहले डिफाल्टर, 32 प्रधानों से हो चुकी लाखों की वसूली

Sat, 06 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही डिफाल्टर प्रधानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सालभर में पहुंची करीब 41 शिकायतों में 32 प्रधानों से वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा छह अन्य प्रधानों के खिलाफ भी डीएम स्तर से गठित टीम की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव में जमकर पार्टीबंदी चलते हैं। ऐसे में विपक्षी पक्ष की ओर से शिकायतों का भी दौर चल रहा है। एकाएक जहां शिकायतों का दौर बड़ा है, तो वहीं कार्रवाई भी की गई है। पूरे साल में मनरेगा लोकपाल के पास करीब 41 शिकायतें पहुंची हैं। इसमें मनरेगा कार्याें में जमकर घोटाला पाया गया है। मामले में दोषी पाए जाने पर करीब 32 प्रधानों पर मनरेगा लोकपाल की पांच लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। नवंबर माह में करीब दस शिकायतें पहुंची हैं। इसमें छह मामलों में जांच चल रही है। जबकि चार मामलों में विभागीय स्तर से जांच टीम का गठन किया जा रहा है।
मनरेगा कार्याें में हो रहा जमकर गोलमाल, पूरनपुर ब्लॉक की अधिक
जिले में मनरेगा से संबंधित अधिकतर ब्लॉकों से शिकायत मिल रही है। इसमें फर्जी हाजिरी का मामला अधिकांश जगह से सामने आ रहा है। सबसे अधिक शिकायतें पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र से आ रही हैं। इसमें जांच के दौरान मामला भी सही पाया जा रहा है।
विज्ञापन

केस एक
पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीमपुर नौगजा के मजरा केशवपुर ताल्लुक आनंदपुर के प्रधान के खिलाफ प्रधान के तहेरे भाई की ओर से हुई शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें करीब 53 हजार से अधिक रुपये की धनराशि फर्जी हाजिरी लगाकर निकाली गई। इसमें दोषी पाते हुए वसूली के निर्देश जारी हुए।
केस दो
अमरिया ब्लॉक के गांव अमखिडिया में हुई शिकायत में भी मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी लगाकर 30 हजार से अधिक रुपये का भुगतान कर लिया। शिकायत के बाद हुई जांच में मामले की पुष्टि हुई। इसमें भी प्रधान से वसूली के आदेश दिए गए।
जिले में 07 ब्लॉक
ग्राम पंचायत 720
मनरेगा लोकपाल पर पहुंचीं शिकायतें 41
मनरेगा लोकपाल की ओर से 32 में हुए रिकवरी के आदेश
पंचायती विभाग में पहुंचीं दस शिकायतें
जिले के पांच प्रधानों के अधिकार हो चुके सीज
पंचायत विभाग की ओर से छह मामलों में हो रही जांच
जिले में मनरेगा कार्य में सबसे ज्यादा गड़बड़ी की जा रही है। इसमें पूरनपुर ब्लॉक की शिकायतें अधिक हैं। पूरे साल में करीब 41 शिकायतें पहुंची हैं। इसमें 32 शिकायतों में प्रधानों पर रिकवरी के आदेश किए जा चुके हैं।- गेंदनलाल वर्मा, मनरेगा लोकपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें