फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने एसएसबी को 28 रनों से किया पराजित

विज्ञापन
पूरनपुर में एसएसबी और पुलिस ने हुए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में विजेता पुलिस की टीम कैप्टन सीओ के - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। नेकी की दीवार संस्था की ओर से शुरू किए गए क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को एसएसबी और पुलिस की टीम में मैच हुआ। पुलिस की टीम ने एसएसबी की टीम को 28 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम को घोषित किया गया। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

एसएसबी के कप्तान पंकज सेठी और पुलिस टीम के कप्तान सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम सिंह में टॉस हुआ। पूरनपुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 15 ओवर के मैच में पुलिस टीम ने 127 रन बनाकर एसएसबी टीम को 128 रन का लक्ष्य दिया। पुलिस टीम की ओर से सर्वाधिक 30 रन सीओ वीरेंद्र विक्रम ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने को उतरी एसएसबी की टीम 15 ओवर में छह विकेट खोकर मात्र 99 रन ही बना सकी। एसएसबी की टीम की ओर से सर्वाधिक बिट्टू कुमार ने 34 रनों का योगदान दिया।
मुख्य अतिथि वेट लिफ्टिंग के चैंपियन रहे मनजीत सिंह ने विजेता, उपविजेता टीमों को टॉफी सौंपी। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अमन दीप सिंह, समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, सोनू छीना, अजमेर सिंह छीना, सुखदेव सिंह और नेकी की दीवार की टीम मौजूद रही। नेकी की दीवार के गुरमेल सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के अगले मैच असम हाईवे स्थिल हरीबाबू के प्लाट में होंगे। रविवार को पीलीभीत और पिपरिया मझरा की टीम में मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच तीन जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें