फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

Wed, 20 Aug 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना की एफआईआर दर्ज होने के बावजूद न तो उसकी बेटी की पकड़ी गई और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला ने अपने पत्र में कहा कि उसकी पुत्री 27 जुलाई 2025 को पढ़ाई के लिए शहर के एक इंटर कॉलेज गई थी, लेकिन वह स्कूल पहुंची ही नहीं। जब परिवार ने खोजबीन शुरू की तो जानकारी मिली कि गांव का ही युवक अनुराग उसे बहला फुसलाकर ले गया है। इस पूरे मामले में गांव के धीरू और मुनेंद्रपाल के सहयोग की भी बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने 25 जुलाई को ही थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक बेटी को खोजने की ठोस कोशिश नहीं की। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी मुनेंद्र और धीरू को थाने बुलाने के बाद बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। शिकायत पत्र में विवेचक की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। उसने एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वे जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें