फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रत्याशी के घर से बरामद की साड़ियां

Tue, 01 Dec 2015 11:56 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने गांव घनश्यामपुर में मंगलवार को एक प्रत्याशी के घर छापा मारकर मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध रूप से बांटने के लिए मंगाई गईं साड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार को गांव घनश्यामपुर में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के घर छापा मारा। पुलिस को देखकर प्रत्याशी भाग गया। यद्यपि पुलिस ने भाग रहे प्रत्याशी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने मौके से काफी साड़ियां बरामद की। ये साड़ी मतदाताओं को बांटने के लिए मंगाई गईं थीं। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि हलका दारोगा संजय सिंह की तहरीर पर गांव घनश्यामपुर के प्रधान पद के प्रत्याशी नेतराम सागर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बरामद साड़ियां सील कर दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें