फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस जांच में घर में घुसकर हुई लूटपाट की घटना निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां में बहनों को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर 24 हजार रुपये की नकदी, सोने, चांदी के आभूषण लूटने की घटना पुलिस जांच में मनगढंत निकली। आभूषण खरीदे बगैर सराफ से पिछली तरीख में रसीद बनवाने की बात भी सामने आई। पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन


घटना शेरपुरकलां में ईदगाह मैदान के समीप एक जून की है। कय्यूम की पुत्री चमन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि दो जून की रात करीब दो बजे वह छत पर कमरे में लेटी थी। रात को बदमाश कमरे में आए। दोनों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। एक के हाथ में तमंचा था। दोनों बदमाशों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसकी बहन की निकाह के लिए रखे जेबरों में दो सोने की अंगूठी, सवा तोले की सोने की झुमकी, चांदी की आधा किलोग्राम की पायलें, सोने का नाक का फूल, बक्से में रखे 24 हजार रुपये लूट लिए।
रात को ही शेरपुर में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को घटना की जानकारी दी गई। सिपाहियों ने सुबह थाने में तहरीर देने की बात की। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि बदमाशों ने उसकी पिटाई की और उसके भतीजे पर तमंचा भी ताना। पुलिस ने चमन की ओर से दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चमन और उसके परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। फील्ड यूनिट भी पहुंची। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया गया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में घटना मनगढंत निकली। उन्होंने बताया कि जिन आभूषणों को लूटपाट कर ले जाने की जानकारी दी गई, उनकी रसीद भी सराफा व्यापारी से आभूषण खरीदे बगैर पिछली तारीख में बनवा ली गई। पूछताछ पर सराफा व्यापारी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें