फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरबजीत की कुंडली खंगालने का काम पुलिस ने किया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कार से दिल्ली विधानसभा में अफरा-तफरी करने वाले पूरनपुर निवासी सरबजीत की कुंडली खंगालने का काम तेज हो गया है। पुलिस ने उसके परिचितों का विवरण जुटाने के साथ ही इलाज और स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर के रहने वाले सरबजीत ने सोमवार को कार की टक्कर से दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़ दिया था। इससे अफरा-तफरी रही। नगर में कोतवाली रोड के समीप भी उसका घर है। कोतवाली मार्ग पर एक बरातघर के सामने दुकानें हैं। करीब दो साल पहले सरबजीत सिंह ने नगर में ही अपने घर के समीप एक अन्य घर खरीदा था। उसमें पत्नी और पुत्र युवराज के साथ रहता है। दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़ने में सरबजीत का नाम सामने आया तो पुलिस अलर्ट हो गई। सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल पवन पांडेय टीम के साथ उसके घर पहुंचकर पूछताछ की थी। परिजनों ने बताया था कि सरबजीत एक अप्रैल को दिल्ली से लापता हुए अपने भांजे हरमन सिंह की तलाश में तीन अप्रैल को घर से निकला था। सरबजीत को मानसिक अस्वस्थ भी बताया गया था।
जिले की पुलिस और खुफिया टीमें सरबजीत के संबंधों को खंगाल रही हैं। अब उसके स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जांच भी की जाएगी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उसके स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्रों और इलाज के बारे में भी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें