फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो कैंटरों से ले जाए जा रहे 18 पशु पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चेकिंग के दौरान जहानाबाद पुलिस ने दो कैंटरों में भरकर ले जाए जा रहे 18 प्रतिबंधित पशुओं को पकड़ लिया। कैंटर चालकों ने बताया कि पशुओं को पंजाब से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज डेयरी पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद पुलिस शनिवार रात बरेली मार्ग पर गश्त पर थी। सूचना मिली कि बरेली की ओर से आ रहे दो कैंटरों में क्षमता से अधिक प्रतिबंधित पशु भरे हैं। पुलिस ने बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों कैंटर रोके तो उसने 18 पशु मिले।
चालकों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कैंटरों को पंजाब से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक डेयरी फॉर्म पर दिनेश सिंह पुत्र माधव सिंह के यहां लेकर जा रहे थे। चालकों ने अपना नाम सलीम निवासी सील खन्ना लुधियाना पंजाब व रंजीत सिंह निवासी प्रतापगढ़ बताया। पुलिस ने दोनों चालकों और परिचालकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक पशु भरे होने और कागज न दिखाने पर पुलिस ने चालकों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कैंटर में भरे दोनों पशुओं को अमरगंज गोशाला में भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें