फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी से महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 11 Mar 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी से महिलाओं को झांसा देकर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। माफी मांगने पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पूरनपुर नगर सहित क्षेत्र में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। सीएचसी में प्रसव को आने वाली महिलाओं को बरगला कर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने का मामला पूर्व में कई बार चर्चा में रहा है। एक दिन पहले सीएमओ से महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले जाने की शिकायत की गई थी।
सीएचसी गेट पर कुर्सी पर बैठे युवक की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। साथ ही फोटो को भी सीएमओ को भेजा गया। शिकायत को सीएमओ ने गंभीरता से लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर सीएचसी से महिलाओं को ले निजी अल्ट्रासाउंड ले जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कुछ ही देर में युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवक के माफी मांगने और भविष्य में सीएचसी के आसपास भी न दिखने को कहा। इस पर पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी की शिकायत पर युवक को बुलवाया गया था। उसके माफी मांगने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें