फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आवासीय विद्यालय की छत पर कपड़े डालने पहुंची छात्रा ने सांप के डसने का मचाया शोर

Wed, 11 Mar 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के हॉस्टल की छत पर कपड़े डालने गई कक्षा सातवीं की छात्रा ने सांप के डसने का शोर मचाया। छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर अन्य छात्राओं में खलबली मच गई। हाॅस्टल में सांप की बात को लेकर छात्राएं पूरे दिन दहशत में रही। सीएचसी लाई गई छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वार्डेन का कहना है कि छात्रा को सर्प ने नहीं काटा। चिकित्सक ने भी सर्पदंश के लक्षण होने से इन्कार किया।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। गांव पिपरिया दुलई में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और परिसर में हाॅस्टल है। वार्डेन पूनम कटियार ने बताया कि सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव हीरपुर के बच्चूलाल की पुत्री कविता कक्षा सातवीं की छात्रा है। कविता बुधवार सुबह करीब आठ बजे हाॅस्टल की छत पर कपड़े डालने गई थी।
इस दौरान छात्रा ने सर्प के डस लेने का शोर मचाना शुरू कर दिया। वार्डेन, छात्रा को सीएचसी लेकर आई। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर, छात्रा को जिला अस्पताल न ले जाकर हाॅस्टल वापस ले जाया गया। वार्डेन ने बताया कि छात्रा को सर्प ने नहीं काटा। पूरे हास्टल में सर्प का तलाश कराई गई, लेकिन कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन

छात्रा का इलाज करने वाले सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि छात्रा जिस स्थान पर सर्प को काटने की जानकारी दे रही थी। उस स्थान पर हल्दी, चूना आदि लगाकर सीएचसी लाया गया था। छात्रा में सर्प के काटने के लक्षण तो नहीं लग रहे थे। मगर जब बच्ची खुद सर्प के काटने की जानकारी दे रही थी। तब उसी हिसाब से इलाज किया गया और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें