फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट की योजना बनाते चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचे और चाकू बरामद

Tue, 28 Jul 2026 05:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और एक बाइक मिली। पुलिस को सूचना मिली थी कि वे एक किराना व्यापारी के मुनीम को लूटने की साजिश रच रहे थे। एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
एएसपी विक्रम दहिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में दी जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बरखेड़ा थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, छह कारतूस, दो बड़े चाकू, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि बरखेड़ा थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कस्बे में एक स्थान पर कुछ लोग एकत्र होकर लूट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रम्पुरा नत्थू की पुलिया के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। 

पुलिस को अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूरनपुर वार्ड संख्या चार वमनपुरी निवासी अंकित सक्सेना, बरखेड़ा के वार्ड संख्या तीन ठाकुरद्वारा निवासी जतिन, यहां के वार्ड संख्या आठ के विकास कुमार उर्फ घंटा और वार्ड संख्या सात के करन सिंह हैं। एक फरार आरोपी सौरभ राजपूत इसी थाना क्षेत्र के गांव भैंसहा ग्वालपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी का मुनीम था निशाना 
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अंकित सक्सेना ने बताया कि वह पहले पूरनपुर स्थित एक थोक किराना व्यापारी के यहां काम करता था, जिससे उसे जानकारी थी कि व्यापारी का मुनीम प्रतिदिन आसपास के दुकानदारों से नकद धनराशि एकत्र कर व्यापारी के पास लेकर जाता है। 

इसी जानकारी के आधार पर मुनीम को हथियारों के बल पर लूटने की योजना बना रहे थे। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें