कांवड़ रूट पर रहेगी सीसी कैमरों से निगरानी
डीएम और एसपी ने शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर शाही चौकी मार्ग तक पूरे कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में सीसी कैमरे लगाए जाएं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
वहीं, दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों के विश्राम के लिए मंडी स्थल में की गई व्यवस्थाओं का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पेयजल, मोबाइल शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और ठहरने की सुविधाओं की जानकारी ली।