खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के धमकी भरे वीडियो के बाद पीलीभीत में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट किया गया है। गश्त के साथ ही वाहनों की जांच की जा रही है। पीआरवी को भी हर गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
पूरनपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों को मार गिराया था। तीनों पंजाब की पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने की घटना को अंजाम देकर भागे थे। इसके बाद वह जनपद के पूरनपुर क्षेत्र में पहुंचे। यहां नगर के एक होटल में शरण ली। इसके बाद आतंकी अपनी योजना के तहत निकले और लोकेशन के आधार पर पहुंची पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से तीनों को ढेर कर दिया।
पुलिस की 12 टीमें आतंकियों के रुकने की हकीकत को करीब से जानने में जुटी हैं। मददगारों तक पहुंचने के लिए भी सुराग भी तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे को तलाश कराई जा रही है।