फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकों की हुई बौछार, हाईस्कूल में सभी पास

Thu, 28 May 2015 11:13 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में जिले के सभी 1240 विद्यार्थी पास हो गए हैं। कोई भी विद्यार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। रिजल्ट की सूचना मिलते ही कॉलेजों में जश्न शुरू हो गया।
विज्ञापन


सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे घोषित किया गया। जिले में कुल 1240 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 579 ने बोर्ड परीक्षा जबकि 661 विद्यार्थियों ने गृह परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए जिले के लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल व सेंट एलायसियस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

बोर्ड परीक्षा में 79 से अधिक विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए और 18 ने 9.8 सीजीपीए हासिल किए। स्कूल-कॉलेजों में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

661 विद्यार्थियों ने दी गृह परीक्षा
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 661 विद्यार्थियों ने गृहपरीक्षा दी थी। इसमें लिटिल एंजिल्स स्कूल के 45, केंद्रीय विद्यालय के 35, जवाहर नवोदय विद्यालय के 81, ईशर अकेडमी के चार, अकाल एकेडमी कजरी के 88, सरस्वती शिशु निकेतन के 14 विद्यार्थियों ने गृह परीक्षा दी थी।
बेचैनी से गुजरा पल-पल
सीबीएसई बोर्ड द्वारा गुरुवार को दोपहर 12 बजे परीक्षाफल घोषित किए जाने की सूचना दी थी। बारह बजते ही स्कूल कॉलेजों व साइबर कैफे में रिजल्ट जानने को भीड़ जुटना शुरू हो गई, लेकिन वेबसाइट पर रिजल्ट का नामोनिशान नहीं दिखा। रिजल्ट आता न देख विद्यार्थियों के चेहरे पर रंगत उड़ने लगी। करीब ढाई बजे कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखा, लेकिन किसी भी विद्यालय का पूरा परीक्षाफल अपलोड नहीं मिला। कॉलेज प्रबंधन ने एक-एक कर विद्यार्थियों के रिजल्ट अपलोड किए गए। देर शाम तक स्कूलों में पूरा परीक्षाफल घोषित किया जा सका।
किस विद्यालय के कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा
जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेनहर पब्लिक स्कूल के 189, सेंट एलायसियस कॉलेज के 138, स्प्रिंगडेल कालेज के 92, लिटिल एंजिल्स स्कूल के 90, लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 90, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल पूरनपुर के 99, अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा के 65, अकाल एकेडमी कजरी के 88, ईशर अकेडमी के 53, स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय के 80, सरस्वती शिशु निकेतन पूरनपुर के 37, जवाहर नवोदय विद्यालय के 81, शफी पब्लिक स्कूल के 94 और कैम स्कालर्स स्कूल के नौ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें