फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कवि सम्मेलन में कवियों ने पढ़ीं रचनाएं

विज्ञापन
पूरनपुर रामलीला मेला में हुए कवि सम्मेलन को संबो​धित करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनि​धि गुरभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। रामलीला मेला मैदान पर शनिवार शाम को कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें कई कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरीं। स्मृति चिह्न देकर कवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह, विधायक के पुत्र ऋतुराज पासवान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. नीता अग्रवाल ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की और काव्य पाठ किया।
कवि सम्मेलन में संजय पांडेय गौहर, जितेश राज, संजीव शशि, नवाब शैदा, पवन शंखधार, विजय तन्हा, सायरा सुल्तान जहां, उमेश त्रिगुणायत, कार्यक्रम संयोजक सतीश मिश्र, अविनाश चंद्र मिश्र, सरोज सरगम, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने शेर सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। कवि आलोक मिश्र, देव शर्मा विचित्र ने भी रचनाएं पढ़ीं। इस मौके पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें