बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट के प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इस मौके पर मॉडल, लिखित और मौखिक, चित्र पहचान, रैपिड फायर और बजर राउंड प्रतियोगिताएं हुई। छात्रों की लिखित परीक्षा में रिषभ राणा प्रथम, आनंदपाल द्वितीय और सौरभ तृतीय रहे।
इसी प्रकार छात्रा वर्ग में कामिनी प्रथम, पायल द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की माॅडल प्रतियोगिता में रंजीत प्रथम, गुलफाम द्वितीय और अनुज तृतीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में अर्चना ने पहला, राधिका ने दूसरा और सरिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की मौखिक प्रतियोगिता में आनंदपाल प्रथम, अमित श्रीवास्तव द्वितीय और रवि तृतीय स्थान पर रहे तो छात्रा वर्ग में पायल प्रथम, कामिनी द्वितीय और शीतल तृतीय रहे।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता नीलेश नाथ, अमित कुमार, पुलकित शर्मा, विजय कुमार, मंजू लता और स्मिता लोधी शामिल रहे।