उन्होंने कहा कि यूपी के पीलीभीत में बाघ मित्र कार्यक्रम काफी चर्चा में है। जिसके तहत स्थानीय लोगों को बाघ मित्र के रूप में काम करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके बाद बाघ मित्र मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, बाघ मित्रों की मिलेगी नई ऊर्जा
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीलीभीत के बाघ मित्रों के कार्यों की सराहना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा जनपद पीलीभीत में संचालित बाघ मित्र कार्यक्रम का विशेष उल्लेख किया गया। बाघ मित्र कार्यक्रम की सराहना की गई। प्रधानमंत्री की सराहना से निश्चित रूप से सभी बाघ मित्रों में नवीन उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।