पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले पुत्तू लाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा गांव में 3.60 लाख की लागत से भूखंड खरीदा था। बातचीत होने के बाद भूखंड विक्रेता को नकद और चेक के माध्यम से रुपये दिए। बैनामा करने के लिए दो माह का समय दिया गया।
आरोप है कि समय पूरा होने के बाद उक्त भूखंड स्वामी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जानकारी करने पर पता कि भूखंड का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति को कर दिया गया है। सीएम पोर्टल पर क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। संवाद