पूरनपुर क्षेत्र के गांव कासगंजा में आग लगने से जला सिलिंडर।संवाद
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी हरीश गौतम के घर रविवार शाम को सिलिंडर में उस समय आग लग गई। जब उनके पुत्र के नामकरण संस्कार को दावत की तैयारी चल रही थी। आग लगने के कारण उनके परिजन अंदर ही फंस गए। बाद में घर के दूसरे दरवाजे पर लगी ईंटों को हटाकर सभी बमुश्किल घर से बाहर आए।
लोगों ने पानी में भिगोकर बोरों और रेत को सिलिंडर पर डाला। तब कहीं बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। आग से हरीश का मोबाइल, बिस्तर, चारपाई, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में वह भी झुलस गए। संवाद