पूर्ति विभाग की पहल पर शहर और पूरनपुर में सस्ती दाल को खुले काउंटरों पर
जमकर खरीद हुई। लोगों ने महंगाई की मार से राहत दिलाने को पूर्ति विभाग की
पहल की सराहना की।
महंगाई के कारण आम आदमी की पकड़ से बाहर होती दाल को
सस्ती कराने को पूर्ति विभाग ने शहर में चार और पूरनपुर में एक काउंटर
खुलवाया है। बुधवार से इन काउंटरों पर बिक्री शुरू हुई।
सुबह जानकारी होने
पर लोग इन दुकानों पर पहुंचे और 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाल
खरीदी। शहर की चारों दुकानों पर काफी संख्या में उपभोक्ता दाल खरीदते देखे
गए। उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की पहल से कुछ राहत मिली है।
कई
उपभोक्ताओं ने भविष्य में दाल के और मंहगी होने की संभावना को देखते हुए
अधिक मात्रा में दाल खरीदी।
पूरनपुर। रेलवे स्टेशन चौराअहा के निकट मां
काली ट्रेडर्स के बाहर सस्ती दाल बिक्री का काउंटर लगाया गया।
उद्योग
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, किराना संघ के अध्यक्ष
राजेंद्र आर्य, व्यापारी नेता मोहम्मद जाहिद खां, हाजी लाडले, अजय
खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, विजयपाल विक्की, जितेंद्र गुप्ता आदि ने दाल
बिक्री कर काउंटर का शुभारंभ किया।
काउंटर पर दाल की खरीददारी करने वालों
की भीड़ लगी। व्यापारी नेताओं ने बताया कि तीस अक्तूबर से नगर में दो और
काउंटरों से सस्ती दाल की बिक्री कराई जाएगी।