फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसुरी महोत्सव में खिलाड़ियों को भी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
बांसुरी चौराहा पीलीभीत। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बांसुरी महोत्सव में शायर, कलाकार, बांसुरी वादकों के साथ शहर के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट जैसी कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खिलाड़ी 13 दिसंबर तक जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

बांसुरी महोत्सव 17 से 19 दिसंबर तक ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मनाया जाएगा। इसी के अंतर्गत 15 से 17 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं बांसुरी महोत्सव में अभिनेता राजपाल यादव, शायर वसीम बरेलवी जैसे कलाकार अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। इस महोत्सव में बांसुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स में बालक-बालिका वर्ग की 100, 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता 15 दिसंबर को सुबह दस बजे होगी और दोपहर बारह बजे से फुटबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। क्रिकेट बालक वर्ग 16 दिसंबर, शतरंज ओपन वर्ग और टेबल टेनिस सिंगल ओपन वर्ग की प्रतियोगिता 17 दिसंबर को होगी। खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय में 13 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। खिलाड़ी खेल विभाग के व्हाट्सएप नंबर- 9286683889 पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें