क्षतिग्रस्त के बाद बास्केट बॉल कोर्ट। संवाद
- फोटो : Samvad
क्रीड़ाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को लिखा पत्र, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम का सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट क्षतिग्रस्त होने के बाद खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण बंद हो गया। खिलाड़ी आ रहे हैं, लेकिन उनका प्रशिक्षण नहीं हो पा रहा है। इधर, खेल कार्यालय की ओर से कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर एक सप्ताह में सिंथेटिक कोर्ट मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
गांधी स्टेडियम में नियमित बास्केट बाॅल खेलने वाले खिलाड़ियों की बास्केट बाॅल सिंथेटिक कोर्ट में भीड़ लगी रहती है। सुबह-शाम को 50 से अधिक खिलाड़ी आकर प्रशिक्षण भी लेते हैं, लेकिन बीते सप्ताह खिलाड़ियो के खेल के दौरान ही बास्केट बाॅल का कोर्ट सिंथेटिक क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लगातार खिलाड़ियों का तो आना हो रहा था, लेकिन क्षतिग्रस्त कोर्ट में बास्केटबाॅल बंद होने के बाद प्रशिक्षण नही हो पा रहा था। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह की ओर से सिंथेटिक कोर्ट की निर्मित कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर कोर्ट के मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया, कि दो से तीन दिन में सिंथेटिक कोर्ट मरम्मत करा ली जाएगी। अगले सप्ताह से फिर से खिलाड़ी खेल सकेंगे। संवाद