पूरनपुर ब्लाक प्रमुख ममता भारती ने बैलहा ग्राम पंचायत में इंदिरा आवासों में घपले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। इसकी जांच जिला प्रशासन से मिलने पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा को जांच अधिकारी नामित किया। रविवार को जिला कृषि अधिकारी टीम के साथ जांच को गांव पहुंचे। जहां उन्हें कई आवास बने ही नहीं मिले जबकि कई लाभार्थी ऐसे थे जिन्हें पिछड़ा वर्ग का होने के बाद भी अनुसूचित जाति का दर्शाकर आवास आवंटित कर दिए गए। इन लाभार्थियोें ने आरोप लगाया था कि प्रधान सुखदेव सिंह ने पेंशन दिलाने के नाम पर पिछले साल उनकी बैंक पासबुक ली थी। उनके आवास आवंटित हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इस मौके पर कई ग्रामीणों ने उनसे आवास न मिलने की शिकायत की। वहीं प्रधान सुखदेव सिंह कहना है कि जिन लाभार्थियों की धनराशि खाते से निकाली गई है उससे ईंट मंगाने को भट्टे दिया गया है। शीघ्र ही आवासों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
बैलहा के आठ इंदिरा आवास की धनराशि बैंक से निकलना पाई गई है लेकिन इसकी जानकारी लाभार्थियों को नहीं है। जाति की सही जानकारी के लिए बीपीएल सूची मांगी गई है। सूची से मिलान के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी।
डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी