फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू, पहले दिन सैलानियों को निशुल्क कराई गई जंगल की सैर

Sat, 01 Nov 2025 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के द्वार सैलानियों के लिए खुल गए हैं। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने शनिवार को पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। पहले दिन स्कूली बच्चों और सैलानियों को निशुल्क जंगल सफारी कराई गई। 
 
विज्ञापन
वन मंत्री ने हवन पूजन के बाद दिखाई सफारी वाहनों को हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का पर्यटन सत्र शनिवार से शुरू हो गया। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने हवन पूजन के बाद सैलानियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बार पर्यटन सत्र की शुरुआत टाइगर रिजर्व के तीसरे बराही गेट से शुरू हुई है। पीटीआर प्रशासन ने इस गेट को इसी सत्र में शुरू किया है। बराही गेट आने वाले सैलानियों को माधोटांडा कस्बे से होकर पहुंचना होगा। पर्यटन सत्र के पहले दिन कई स्कूलों के छात्र छात्राओं और सैलानियों ने मुफ्त जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। चूका बीच पर प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। फोटो खींचे। 

विज्ञापन


सत्र की शुरुआत में अव्यवस्थाओं की भरमार 
भले ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बराही गेट से पर्यटन सत्र शुरू किया, लेकिन इस गेट तक पहुंचने से पहले सैलानियों को कई दिक्कतों से दो चार होना पड़ेगा। बराही गेट के रास्ते में कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब है। एक स्थान पर सड़क उखाड़कर कार निर्माण चल रहा है। रस्ते की धूल भी सैलानियों को परेशान करेगी और अन्य दिक्कतों का भी सामना करना होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटन सत्र के पहले ही दिन नियम का उल्लंघन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के पहले ही दिन जंगल के नियम हवा में उड़ते नजर आए। वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना जैसे ही सफारी वाहन से जंगल में आगे बढ़े। जन प्रतिनिधियों के समर्थक और अफसरों की गाड़ियों का काफिला भी धड़धड़ाते हुए जंगल में घुस गया।  इनमें सीडीओ, एसडीएम, सीओ, ब्लॉक प्रमुख और अन्य पदनाम लिखी गाड़ियां मनमाने तरीके से वन कर्मियों के सामने से जंगल में चली गईं। 

इन गाड़ियों को आगे जाने के दौरान बच्चों और अन्य सैलानियों की गाड़ियों को रोक दिया गया। बच्चे काफी देर तक रुके रहे। निजी वाहनों का काफिला जंगल के अंदर चला गया। नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले डीएफओ मनीष सिंह जंगल सफारी के साथ ही जंगल में थे। मामले में वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि शुभारंभ का अवसर था। कुछ वाहन थे। निजी वाहन जंगल में गए हैं,  इस मामले को दिखवाएंगे। बता दें कि जंगल में निजी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें