फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit : सिद्धू मूसेवाला की हत्या से आहत छात्र ने नहर में डूबकर दे दी जान

Thu, 07 Jul 2022 12:52 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)

सार

शेरपुरकलां के प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक वासुदेव यादव का बड़ा पुत्र कपिल यादव रविवार को सुबह 8.30 बजे कुछ देर बाद घर लौटने की जानकारी देकर स्कूटी से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। स्कूटी रविवार को दोपहर हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर खड़ी मिली थी।
विज्ञापन
मृतक कपिल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नरायनपुर निवासी बीएड के लापता छात्र कपिल यादव का शव चौथे दिन बुधवार को घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर नहर में उतराता मिला। पिता के मुताबिक कपिल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला प्रशंसक था और उनकी हत्या के दिन से ही आहत था।

विज्ञापन


शेरपुरकलां के प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक वासुदेव यादव का बड़ा पुत्र कपिल यादव रविवार को सुबह 8.30 बजे कुछ देर बाद घर लौटने की जानकारी देकर स्कूटी से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। स्कूटी रविवार को दोपहर हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर खड़ी मिली थी। अगले दिन उसकी चप्पलें नहर किनारे झाड़ियों में मिलीं।

बुधवार को जिस स्थान पर स्कूटी मिली थी, उससे करीब छह किलोमीटर दूर डूडा पुल के पास उसका शव नहर में उतराता मिल गया। छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2012 से नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पास कर कॉलेज टॉप किया था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, कपिल पंजाबी गायक कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से गुमसुम रहता था। कुछ दिन पहले गुमसुम का कारण पूछने पर अपने पिता को भी सिद्धू की हत्या के बाद कुछ अच्छा न लगने की जानकारी दी थी। हालांकि पिता वासुदेव यादव ने उससे पढ़ाई में मन लगाने को कहा था। शिक्षक ने पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शिक्षक के पुत्र का पोस्टमार्टम न कराने को लेकर लिखकर दिया है। इस पर शव का पंचनामा भरकर परिजन को सौंप दिया गया।

आत्मघाती कदम उठाने से पहले बेटे ने कुछ नहीं किया शेयर

छात्र कपिल यादव के पिता वासुदेव यादव ने बताया कि कपिल सिद्धू मूसेवाला को बहुत पसंद करता था। उसके गाने भी सुनता था। जिस दिन सिद्धू की हत्या हुई, उस दिन भी पुत्र ने उसकी खूब तारीफ की थी। सिद्धू की हत्या को कई दिन हो गए। मगर पुत्र तीन-चार दिन से कम बोलता था। खाना खाने में भी खानापूर्ति करता था। तबीयत न ठीक होने की बात कही। उन्होंने बताया कि पूछने और दवाई लाने को कहने पर बोला कि मैं दवाई ले आऊंगा। मगर बेटे ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले मुझसे कुछ भी शेयर नहीं किया। अगर कुछ बताता। तब उसे समझाया जा सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें